Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WORLD

बांग्लादेश का इंकलाब मंच हादी की हत्या से आगबबूला, 25 दिसंबर के बाद होगी आंदोलन की घोषणा

हादी की हत्या के बाद ढाका में हिंसा के बाद इंकलाब मंच की प्रेस कॉन्फ्रेंस। फोटो - ढाका ट्रिब्यून

ढाका, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बांग्लादेश का इंकलाब मंच अपने नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या से आगबबूला है। हादी की सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो जाने के बाद इंकलाब मंच और समान विचारधारा वाले संगठनों सारे देश में जमकर बवाल किया है। हिंसा, आगजनी और हत्या से बांग्लादेश थर्रा चुका है। एक हिंदू की बर्बर हत्या की लपटों ने पड़ोसी देशों को भी आहत कर दिया है। मंच 25 दिसंबर के बाद हादी हत्याकांड के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की विस्तृत योजना की घोषणा करेगा।

ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार इंकलाब मंच के सदस्य सचिव अब्दुल्ला अल जाबेर ने जारी बयान में कहा कि 25 दिसंबर को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान देश लौटने वाले हैं। इसलिए मंच गुरुवार को कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं करेगा। जाबेर ने राजनीतिक एकजुटता की उम्मीद जताते हुए कहा कि घरवापसी करने के बाद तारिक रहमान मंच के आंदोलन का समर्थन करेंगे।इंकलाब मंच 25 दिसंबर के बाद पूरे बांग्लादेश में आंदोलन की विस्तृत योजना की घोषणा करेगा।

उन्होंने दुहराया कि इंकलाब मंच की मांग है कि हादी की हत्या का मुकदमा अगले 30 कामकाजी दिनों के भीतर फास्ट-ट्रैक न्यायिक न्यायाधिकरण के माध्यम से चलाया जाए। इसमें अंतरराष्ट्रीय खुफिया एजेंसियों की सहायता ली जाए। जाबेर ने कहा कि इसके लिए अंतरिम सरकार को सोमवार को 24 घंटे की चेतावनी दी गई थी। मगर मंच को अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि एक माह में हादी के सारे हत्यारों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। अंतरिम सरकार के गृह सलाहकार, और कानूनी सलाहकार से स्पष्टीकरण मांगा जाए।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *