Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BUSINESS

बैंक ऑफ बड़ौदा ने रेपो आधारित ब्याज दर 0.25 फीसदी घटाई, 6 दिसंबर से होंगी प्रभावी

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा के लोगो का प्रतीकात्‍मक चित्र

नई दिल्‍ली, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के प्रमुख नीतिगत दर रेपो रेट में कटौती के कुछ ही घंटों बाद सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने शुक्रवार को रेपो रेट से जुड़े लोन पर ब्याज की दर में 0.25 फीसदी की कटौती करने की घोषणा की है। बीओबी की नई दरें 6 दिसंबर से प्रभावी होगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि बड़ौदा रेपो आधारित ऋण दर (बीआरएलएलआर) में 0.25 फीसदी की कटौती के बाद मौजूदा 8.15 फीसदी से घटकर 7.90 फीसदी हो जाएगी। बैंक ने कहा कि लोन पर ब्याज की नई दर 6 दिसंबर से प्रभावी होगी।

आरबीआई ने आज रेपो रेट को 5.50 फीसदी से घटाकर 5.25 फीसदी कर दिया है। इससे पहले केंद्रीय बैंक ने फरवरी और अप्रैल, 2025 में रेपो रेट में 25-25 आधार अंकों और जून में 0.50 फीसदी की कटौती की थी। आरबीआई ने तीन बार में नीतगत दरें 1 फीसदी घटाई थी। हालांकि, इसके बाद हुई दो बार समीक्षा बैठकों में कोई बदलाव नहीं किया।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *