Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

आरपीएनएस फ्रेंडली क्रिकेट मैच-2025 का बैनर अनावरण

आरपीएनएस फ्रेंडली क्रिकेट मैच-2025 का बैनर अनावरण

जयपुर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजस्थान सरकार के “2 साल नव उत्थान नई पहचान, बढ़ता राजस्थान हमारा राजस्थान” अभियान के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर चल रहे प्रयासों की कड़ी में राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ (आरपीएनएस) की ओर से आयोजित आरपीएनएस फ्रेंडली क्रिकेट मैच-2025 के बैनर का शनिवार को अनावरण किया गया। बैनर का अनावरण उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर किया।

इस अवसर पर राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश चौधरी,संघ के खेल प्रबंधक एवं सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ यशपाल शर्मा तथा आरटीओ जयपुर सेकंड टीम के कप्तान दिनेश सिंह फौजदार उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने खिलाड़ियों को मैच कैप पहनाकर सड़क सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के इस प्रयास की सराहना की और आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

अध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि यह फ्रेंडली क्रिकेट मैच 21 दिसंबर (रविवार) को नैना क्रिकेट अकादमी, जगतपुरा, जयपुर में आयोजित किया जाएगा। मुकाबला आरटीओ फर्स्ट इंस्पेक्टर बनाम आरटीओ सेकंड इंस्पेक्टर टीमों के बीच खेला जाएगा।

चौधरी ने बताया कि मैच के मुख्य अतिथि स्पेशल पुलिस कमिश्नर जयपुर राहुल प्रकाश और डीसीपी क्राइम जयपुर अभिजीत सिंह रहेंगे। आयोजन परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की सचिव शुचि त्यागी के मार्गदर्शन तथा आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा द्वारा सुझाई गई सड़क सुरक्षा की रूपरेखा के अनुरूप किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य खेलों के माध्यम से आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस आयोजन में फार्मट्रैक ट्रैक्टर्स (एस्कॉर्ट्स ग्रुप) एवं उषा मोटर्स, भांकरोटा का सहयोग रहेगा, जबकि सीके बिरला,रुक्मणी बिरला हॉस्पिटल, जयपुर की ओर से मेडिकल एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आयोजन के जरिए “फिट ऑफिसर सेफ रोड स्ट्रॉन्ग राजस्थान” का संदेश दिया जाएगा।

राजेश चौधरी ने बताया कि इस मैच की विजेता टीम का अगला मुकाबला 28 दिसंबर को परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग मुख्यालय की टीम के साथ खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के संदेश को खेलों की भावना के साथ पूरे वर्ष जारी रखा जाएगा और विभिन्न खेलों के माध्यम से प्रदेशभर में आयोजन किए जाएंगे।

चौधरी ने बताया कि राजस्थान परिवहन निरीक्षक संघ ने इस वर्ष ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टेक्निकल एक्जीक्यूटिव ऑफिसर ऑफ इंडिया के बैनर तले लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर-अप स्थान प्राप्त किया था। इस प्रतियोगिता में संघ के महासचिव अनिल बसवाल के नेतृत्व, मैनेजर रणधीर सिंह जौहर के निर्देशन तथा दिनेश सिंह की कप्तानी में टीम ने प्रदेश का नाम रोशन किया।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *