Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

बरेली : फरीदपुर झाड़ियों में महिला का शव मिला

फरीदपुर में झाड़ियों से बरामद महिला के शव की जांच करते एसपी सिटी मानुष पारीक और मौके पर मौजूद पुलिस टीम।
फरीदपुर में झाड़ियों से बरामद महिला के शव की जांच करते एसपी सिटी मानुष पारीक और मौके पर मौजूद पुलिस टीम।

बरेली, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क किनारे घनी झाड़ियों एक महिला की लाश मिली।शव पूरी तरह से सड़ चुका था, जिसकी पहचान कर पाना भी काफी मुशिकल था। पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम भेजकर पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि सड़क किनारे झाड़ियों में महिला के शव मिलने की सूचना पर वह खुद घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।महिला का शव बुखारा रोड स्थित सिमरा बोरीपुर गांव के पास मिला हैं, जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष हाेगी।आसपास के लाेगाें काे बुलाकर मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन काेई सफलता नहीं मिली है।

फारेंसिक टीम और थाना पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किया। पुलिस आसपास के इलाकों से लापता महिलाओं की सूची खंगाल रही है और रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांच रही है। हत्या और दुर्घटना-दोनों एंगल पर जांच चल रही है। महिला की तस्वीरें थानों और सोशल मीडिया पर साझा कर उसकी पहचान कराई जा रही है। रात के समय इस मार्ग पर पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

——————-

(Udaipur Kiran) / देश दीपक गंगवार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *