Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

बरेली हिंसा : पुलिस का सख्त प्रहार, सात मामलों में चार्जशीट, 90 आराेपित नामजद

फ़ाइल फ़ोटो

-अब तक 100 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा जा चुका

बरेली, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के बरेली शहर की सड़कों पर इसी साल 26 सितंबर को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। दंगे, पथराव और पुलिस पर जानलेवा हमलों से जुड़े सात संगीन मुकदमों में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इन मामलों में कथित मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा समेत 90 आरोपिताें को नामजद किया गया है। सभी आरोप पत्र संबंधित न्यायालय में पेश कर दिए गए हैं।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि 26 सितंबर को इस्लामिया ग्राउंड में भीड़ जुटाने का आह्वान किया गया था। इसके बाद कोतवाली क्षेत्र के जिला पंचायत रोड पर हालात बिगड़ गए। जिला पंचायत गेट के सामने प्रदर्शन हिंसक हो गया और उपद्रवियों ने पुलिस बल पर पथराव किया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

हिंसा के दौरान पुलिसकर्मियों से हथियार, वायरलेस सेट और एंटी-राइट गन छीन ली गईं। सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। मामले में दंगा, सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति को नुकसान और पुलिस पर जानलेवा हमले जैसी गंभीर धाराओं में कुल 12 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अब तक 100 से अधिक आरोपिताें को जेल भेजा जा चुका है, जबकि 18 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। शेष पांच मामलों की विवेचना तेज है। पुलिस का कहना है कि ठोस साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

(Udaipur Kiran) / देश दीपक गंगवार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *