Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

गैंगस्टर मामले में फरार बरसाती गैंग का सदस्य गिरफ्तार

गैंगस्टर मामले में गिरफ्तार आरोपित का छाया चित्र

प्रयागराज, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित फाफामऊ थाने की पुलिस टीम ने रविवार को गैंगस्टर मामले में फरार बरसाती गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रतापगढ़ के कुण्डा थाना क्षेत्र के पटहरन टोला निवासीशुभम पुत्र स्वर्गीय विष्णु जो कि वर्तमान में प्रयागराज के शिवकुटी थाना क्षेत्र के चुंगी तेलियरगंज में रहता है। इसके खिलाफ फाफामऊ थाने में धारा-2/3 उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम से सम्बन्धित मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से शुभम फरार चल रहा था। पुलिस इसकी तलाश में लगी हुई थी।

उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शुभम उपरोक्त आपराधिक संगठित गैंग का सक्रिय सदस्य है, जिसका गैंग लीडर बरसाती उर्फ अनिल भारतीया पुत्र रामफेर निवासी गदियानी थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज है । गिरफ्तार अभियुक्त अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ हेतु भारतीय दण्ड विधान के अध्याय-16,17 व 22 में वर्णित अपराध करने का अभ्यस्त अपराधी है । गिरफ्तार अभियुक्त ने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर अपने आर्थिक, भौतिक एवं बुनियादी लाभ, स्वयं व परिवार के ऐशो आराम के लिये लूटपाट, चोरी करने जैसे आपराधिक कृत्य करता है ।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *