Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
SPORTS

एडिलेड टेस्ट से पहले मैकुलम ने इंग्लैंड टीम की वापसी पर जताया भरोसा

मैकुलम

एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया), 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से 2-0 से पीछे चल रही इंग्लैंड टीम के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम को पूरा भरोसा है कि उनकी टीम सीरीज में शानदार वापसी कर सकती है। उन्होंने कहा है कि अब तक इस सीरीज में हमारे बल्लेबाज पर्याप्त रन नहीं बना पाए हैं, लेकिन ऐसा कभी-कभी हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया और इंग्‍लैंड के बीच पांच मैचों की एशेज सीरीज का तीसरा टेस्‍ट मैच 17 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा।

मैच से पहले मैकुलम अपने बल्लेबाजों के साथ मजबूती से खड़े हैं और उन्होंने इसी लाइनअप को बरकरार रखने का संकेत दिया है। आईसीसी के अनुसार मैकुलम ने रविवार को एडिलेड में प्रशिक्षण से पहले कहा कि हमारे दृष्टिकोण से हमारे पास कुछ समय से शीर्ष सात खिलाड़ी हैं और हम इसके साथ काफी हद तक सफल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये परिस्थितियां हमारे बल्लेबाजों की शैली के अनुकूल होनी चाहिए। हम जानते हैं कि इस सीरीज में अब तक हमने पर्याप्त रन नहीं बनाए हैं। हम कई बार ऐसी स्थिति में थे जहां हम रन बना सकते थे, लेकिन हमने कुछ गलतियां कर दीं और ऐसा कभी-कभी हो सकता है। इस सीरीज को जीतने के लिए हमें पिछले कुछ वर्षों में जो चीजें सफल रही हैं, उन्हें छोड़ने की जरूरत नहीं है। इंग्लैंड कोच ने कहा कि जब हम मैदान में उतरें, तो हमें अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा हो। बिना सोचे-समझे फैसले लेना और तयशुदा बल्लेबाजी लाइन-अप में फेरबदल करना हमारा तरीका नहीं है।

मेहमान टीम को दोनों टेस्ट मैचों में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। मैकुलम ने कहा कि जब हम यहां आए थे, तब हमें पता था कि सीरीज जीतने के लिए हमें तीन टेस्ट मैच जीतने होंगे। 2-0 से पीछे होने से हमारे लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं, लेकिन इससे ड्रेसिंग रूम में मौजूद आत्मविश्वास पर कोई असर नहीं पड़ेगा।—————

(Udaipur Kiran) / वीरेन्द्र सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *