Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति जागरुकता को भारत महा ईवी रैली पहुंची मानेसर

गुरुग्राम के मानेसर स्थित आई कैट से इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति जागरुकता के लिए ईवी रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते अधिकारी।

-रैली ने 100 दिन पूरे किए, मानेसर आईकैट में हुआ भव्य स्वागत

-28 राज्यों, आठ केंद्र शासित प्रदेशों सहित भूटान, नेपाल तक पहुंची यह रैली

गुरुग्राम, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दुनिया की सबसे लंबी इलेक्ट्रिक वाहन रैली के रूप में पहचानी जाने वाली भारत महा ईवी रैली ने अपनी ऐतिहासिक यात्रा का 100वां दिन सफलतापूर्वक पूरा किया। मानेसर स्थित आईकैट पहुंची इस रैली को बुधवार को आईकैट के अधिकारियों ने झंडी दिखाकर रवाना किया। 28 राज्यों, आठ केंद्र शासित प्रदेशों सहित भूटान, नेपाल तक यह ईवी रैली पहुंची है। आईकैट परिसर से रैली को डीजीएम टेक्निकल हेड मधुसूदन जोशी, डीजीएम ऑपरेशंस प्रशांत विजय, मीडिया हेड पवन ठाकुर एवं प्रीतम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह ईवी रैली केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के मार्गदर्शन से आयोजित की जा रही है। इस जन-जागरुकता अभियान को देशभर के मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों, केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों, बड़े एवं एमएसएमई ईवी निर्माताओं, डीलर डिस्ट्रिब्यूटर्स तथा आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी और विभिन्न विश्वविद्यालयों सहित अनेक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों का व्यापक समर्थन मिला है। अब तक यह रैली 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजर चुकी है। इसके अंतर्गत दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, झारखंड सहित वर्तमान में पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। इसके अलावा रैली ने भूटान और नेपाल की भी यात्रा की है। विभिन्न राज्यों में अनेक गणमान्य व्यक्तियों द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाई गई। नागपुर (महाराष्ट्र) में आरएसएस के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत द्वारा भी इस सामाजिक जागरुकता अभियान को सराहा गया। रैली का प्रमुख उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाना, ईवी से जुड़ी भ्रांतियों एवं आशंकाओं को दूर करना तथा यह सिद्ध करना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों से लंबी दूरी की यात्रा पूरी तरह संभव है। इस पहल से देशभर में ईवी को अपनाने तथा आवश्यक बुनियादी ढांचे के सतत विकास को नया बल मिला है।रैली के दौरान सेंकड़ों शैक्षणिक संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों का दौरा किया गया। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजीव मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने अनेक आईआईटी, आईआईएम एवं विश्वविद्यालयों में शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद किया। विद्यार्थियों ने ईवी ड्राइव का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। इस अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस ऐतिहासिक अभियान का नेतृत्व डॉ. राजीव मिश्रा (अध्यक्ष), डॉ. शैलेन्द्र सरोज (चेयरमैन), श्रीनिवास कुमार येर्रापोथु (ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट), डॉ. दीपक वाधवा (अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैटरी), देवेश गर्ग (निदेशक ग्रीन एनर्जी फाउंडेशन), रामेन्दु दीक्षित (पब्लिसिटी एवं मीडिया विशेषज्ञ), सुधीर के. पुंधीर (अध्यक्ष हरियाणा, वेस्ट मैनेजमेंट), आमिर सिद्दीकी (अध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ), दिव्या गोयल (उपाध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ) सहित संस्था के अन्य समर्पित सदस्यों द्वारा किया जा रहा है।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *