Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

कटड़ा के एसएमवीडीयू पहुँची भारत महा ईवी रैली, 93वें दिन किये पूरे

कटड़ा के एसएमवीडीयू पहुँची भारत महा ईवी रैली, 93वें दिन किये पूरे

जम्मू, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दुनिया की सबसे लंबी इलेक्ट्रिक वाहन यात्रा के रूप में जानी जा रही भारत महा ईवी रैली अपने 93वें दिन श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी (एसएमवीडीयू), कटरा पहुँची। यह रैली देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों और टिकाऊ परिवहन को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। यूनिवर्सिटी परिसर में रैली को डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. आर. के. मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। इस अवसर पर एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. राजीव कुमार, एनसीसी कोऑर्डिनेटर डॉ. वरुण दत्ता, स्कूल ऑफ लैंग्वेजेस एंड लिटरेचर के प्रमुख डॉ. अनुराग कुमार सहित फैकल्टी सदस्य और छात्र मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार यह रैली अब तक देश के 26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजर चुकी है जबकि इसका अंतरराष्ट्रीय जुड़ाव भूटान और नेपाल से भी रहा है। रैली का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना, लंबी दूरी की यात्राओं में उनकी व्यवहारिकता को दिखाना और देश में विकसित हो रहे ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति को सामने लाना है।

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल एसोसिएशन (आईएफईवीए) के अध्यक्ष डॉ. राजीव मिश्रा के नेतृत्व में यह पहल शैक्षणिक संस्थानों, नीति विशेषज्ञों, उद्योग जगत और युवाओं से संवाद कर रही है। रैली के दौरान जुटाए गए अनुभव और सुझाव भविष्य की ईवी नीतियों, बुनियादी ढांचे और सस्टेनेबल मोबिलिटी से जुड़ी योजनाओं के लिए उपयोगी माने जा रहे हैं। एसएमवीडीयू में रैली का पड़ाव छात्रों के लिए वैकल्पिक ऊर्जा और स्वच्छ परिवहन जैसे विषयों को समझने का एक अवसर भी रहा जहां पर्यावरण संरक्षण और डीकार्बोनाइजेशन पर विचार साझा किए गए।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *