Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BUSINESS

बीएचईएल ने सरकार को 109 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का लाभांश चेक सौंपा

इस्पात मंत्री कुमारस्वामी को 109.98 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपते बीएचईएल के अधिकारी

नई दिल्‍ली, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण क्षेत्र की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (बीएचईएल) ने केंद्र सरकार को 109 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का लाभांश चेक सौंपा। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए लाभांश भुगतान वित्त वर्ष 2023-24 के भुगतान की तुलना में 100 फीसदी ज्‍यादा है।

भारी उद्योग मंत्रालय के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी बीएचईएल ने केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी को 109.98 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा। इस पर अवसर पर भारी उद्योग मंत्रालय के सचिव, संयुक्त सचिव, बीएचईएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और कार्यकारी निदेशक भी उपस्‍थि‍त रहे।

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में केंद्र सरकार की प्रमुख पहलों के जरिए विकसित भारत के निर्माण में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड से महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आग्रह किया। उन्‍होंने एक अग्रणी भारी इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी के रूप में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड को ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने की भी सलाह दी।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रजेश शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *