Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन व ग्लोबल एक्सपो का भूमि पूजन

jodhpur

जोधपुर, 15 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के सभापति संदीप काबरा की अगुवाई व रामस्नेही संप्रदाय के संत परमहंस डॉ रामप्रसाद महाराज के सान्निध्य में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन व ग्लोबल एक्सपो का भूमि पूजन समारोह पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में सम्पन्न हुआ।

समारोह में प्रमुख संतों के साथ प्रसिद्ध भारतीय निवेशक, फंड मैनेजर और एमके वेंचर्स के संस्थापक मधुसूदन केला, आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोर्क्स लिमिटेड के संस्थापक आनंद राठी, प्रसिद्ध उद्यमी गोपीकिशन मालाणी सहित अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा, पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा, जोधपुर जिला माहेश्वरी सभा, श्री माहेश्वरी समाज जोधपुर के समस्त सहयोगी संगठन के पदाधिकारी व गणमान्यजन मौजूद रहे। भूमि पूजन समारोह के दौरान वेद पाठी पंडितों ने विधि विधान से भूमि पूजन, नव ग्रह पूजन, दस दिशाओं का पूजन और दिगपाल क्षेत्रपाल पूजन करवाया गया।

अभिजीत मुहर्त में सम्मन्न यह पूजन पंडित गोविन्द महाराज के नेतृत्व में 11 पंडितो द्वारा किया गया। इस दौरान महाधिवेशन स्वागत समिति के अध्यक्ष गोपीकिशन मालाणी, सुप्रसिद्ध समाजसेवी आनंद राठी स्वागत समिति उपाध्यक्ष, मधु केला मुम्बई स्वागत समिति उपाध्यक्ष, विष्णु प्रकाश पुंगलिया स्वागत समिति मंत्री, ओम प्रकाश सोनी मुख्य समन्वयक आयोजन समिति, पश्चिमी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष रतनलाल डागा, प्रदेश मंत्री राधेश्याम भट्ड, जोधपुर जिला माहेश्वरी सभा पुरू षोत्तम मूंदड़ा आदि समाज बंधु शामिल हुए

(Udaipur Kiran) / सतीश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *