भोपालः सेना भर्ती द्वारा द्वितीय चरण का अंतिम परिणाम घोषित

भोपाल, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश में सेना भर्ती कार्यालय भोपाल ने 22 से 30 अगस्त 2025 तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, विदिशा (मध्य प्रदेश) में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ट्रेड्समेन (10) और अग्निवीर ट्रेड्समेन (8th) की भर्ती रैली आयोजन किया था। द्वितीय चरण का अंतिम परिणाम रविवार को http://www.joinindianarmy.nic.in पर सार्वजनिक तौर पर अपलोड कर दिया गया है।
सेना भर्ती कार्यालय ने द्वितीय चरण के सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है। साथ ही कहा है कि उम्मीदवार http://www.joinindianarmy.nic.in की वेबसाइट से परिणाम देख सकते है। सभी सफल अभ्यर्थियों को सूचना दी जाती है कि वे सभी मूल दस्तावेज और प्रवेश पत्र के साथ 17 दिसंबर 2025 को प्रातः 08 बजे सेना भर्ती कार्यालय,भोपाल में उपस्थित हो। भारतीय सेना सफल उम्मीदवारों को शुभकामनांए देती है।
(Udaipur Kiran) तोमर



