Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

भोपालः कमला नेहरू सांदीपनि विद्यालय में आज ईवीएम से होगा छात्र परिषद का निर्वाचन

ईवीएम से वोटिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

-विद्यार्थी स्कूल में ही सीखेंगे लोकतंत्र की चुनाव प्रक्रिया

भोपाल, 27 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय में आज (शनिवार को) आम चुनावों सा नजारा देखने को मिलेगा। सजे-धजे मतदान केन्द्र, हर केन्द्र पर श्रेणीवार मतदान अधिकारी, पंक्तिबद्ध मतदाता, ईवीएम मशीनों की बीप की आवाज और तर्जनी अंगुली पर अमिट स्याही का निशान, सब कुछ आम निर्वाचन व्यवस्था अनुसार होगा।

विद्यालय की प्राचार्या संगीता सक्सेना ने बताया कि विद्यालय में छात्र परिषद का निर्वाचन भारतीय निर्वाचन प्रक्रिया के अनुसार संपन्न कराया जा रहा है। इसमें नवाचार के रूप में शासन द्वारा शिक्षकों को प्रदत्त टैब को ईवीएम मशीन के रूप में उपयोग कर मतदान कराया जायेगा। इससे पूर्व निर्वाचन प्रक्रिया के सभी चरण जैसे अधिसूचना जारी होना, प्रत्याशी नामांकन, नामांकन परीक्षण, मतदाता सूची जारी करना और मुख्य चुनाव अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, निर्वाचन पर्यवेक्षक, पीठासीन अधिकारी, p1, p2, p3 अधिकारी, सुरक्षा अधिकारी आदि की नियुक्ति भी की गई है।

उन्होंने बताया कि मतदान 27 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संपन्न कराया जाएगा। इस प्रक्रिया को संपादित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की लोकतांत्रिक चुनाव प्रक्रिया से परिचित कराना एवं मतदान के महत्व से अवगत कराना है।

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *