Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
DELHI

काला जठेड़ी के संगठित अपराध सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई

पुलिस का लाेगाे

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली एनसीआर में फैलते संगठित अपराध पर नकेल कसने के लिए चल रहे अभियान के तहत दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कुख्यात बदमाश संदीप उर्फ काला जठेड़ी के आपराधिक नेटवर्क पर बड़ा वार किया है। पुलिस ने गैंग के कई मुख्य सरगना, शूटरों और आर्थिक चैनलों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मकोका के तहत की गई है। जिससे पूरे सिंडिकेट के वित्तीय और लॉजिस्टिक ढांचे को ध्वस्त करने की दिशा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 9 नवंबर 2024 को अमन विहार इलाके में एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसे काला जठेड़ी गैंग के सदस्य जॉनी ने इंटरनेट कॉल कर उगाही की धमकी दी। प्रारंभिक जांच के बाद मामला दर्ज किया गया। लेकिन आगे की जांच में यह खुलासा हुआ कि यह एक संगठित, सुनियोजित कार्रवाई थी। जिसके पीछे कुख्यात काला जठेड़ी गैंग काम कर रहा था। इसके बाद मामले में मकोका की धारा 3 जोड़ दी गई। स्थानीय पुलिस ने पहले दो आरोपित जुगेश उर्फ योगी और रोहित लाथर को पकड़ा।

पुलिस अधिकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने संदीप उर्फ काला जठेड़ी गैंग लीडर (गिरफ्तार), अनिल रोहिल्ला उर्फ चिप्पी – गैंग का दूसरा कमांडर (गिरफ्तार), अभिषेक दहिया उर्फ मोहित उर्फ राजेश – भर्ती करने वाला मुख्य सदस्य (गिरफ्तार), जुगेश उर्फ योगी – शूटर (गिरफ्तार), रोहित लाथर – गैंग का फेसीलिटेटर, हथियार और ठिकाने उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार किया है। जबकि अमन लाथर जाे गैंग का महत्वपूर्ण सदस्य अभी फरार है। जिसकी विदेश में छुपा होने की आशंका है। जांच में गैंग के पास से अवैध हथियार, वाहन, डिजिटल साक्ष्य, उगाही के रिकॉर्ड और गैंग की वित्तीय गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *