Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

बलरामपुर : गौ हत्या कांड में विजयनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड सहित दो आरोपित गिरफ्तार

गौ हत्या कांड में विजयनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड सहित दो आरोपित गिरफ्तार, अब तक कुल छह पहुंचे सलाखों के पीछे

बलरामपुर, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । विजयनगर चौकी क्षेत्र में हुई गौ हत्या की घटना में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। फरार चल रहे मुख्य आरोपित और घटना के मास्टरमाइंड सहित दो और आरोपिताें को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इससे पहले इस मामले में चार आरोपित पहले ही सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपिताें में

जिलानी, निवासी चौराटांड़ ग्राम महावीरगंज, चौकी विजयनगर, थाना रामानुजगंज,

समीम (37 वर्ष), निवासी ग्राम महावीरगंज चौराडांड़, चौकी विजयनगर, थाना रामानुजगंज, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज शामिल है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, दिनांक 15 अक्टूबर को प्रार्थी अस्तु यादव, निवासी ग्राम महावीरगंज, थाना रामानुजगंज, ने चौकी विजयनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, कुछ लोग मिलकर अपने घर में एक बछड़े का वध कर मांस का बंटवारा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विजयनगर ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराया और उनके निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घेराबंदी कर चार आरोपिताें को मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

विवेचना के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि, घटना के पीछे मास्टरमाइंड जिलानी और उसका साथी समीम ही थे, जो घटना के बाद से फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों को ग्राम महावीरगंज चौराडांड़ से हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद आज बुधवार को उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

उल्लेखनीय है कि, विजयनगर पुलिस की यह कार्रवाई दर्शाती है कि अपराधी चाहे जितना भी चालाक क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता। अब तक इस प्रकरण में कुल 6 आरोप‍ित गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / विष्णु पांडेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *