Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

गौरव गोस्वामी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, सभी आरोपित गैंगस्टर घोषित

एसएसपी अनुराग आर्य

बरेली, 23 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । बारादरी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज गौरव गोस्वामी हत्याकांड में पुलिस ने अब सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। एसएसपी अनुराग आर्य के आदेश पर हत्याकांड के सभी आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत गैंग पंजीकरण कर दिया गया है। इस कार्रवाई से आरोतियों में हड़कम्प मच गया है। मुख्य आरोपित निशांत सोनकर को गैंग लीडर घोषित किया गया है।

बारादरी थाना पुलिस की आख्या पर सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव और एसपी सिटी मानुष पारीक ने संस्तुति दी थी। इसके बाद एसएसपी ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के निर्देश जारी किए। पुलिस अब आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में अलग से मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

गौरतलब है कि, 11 सितम्बर को विशारतगंज के वार्ड सात निवासी और हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष गौरव गोस्वामी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता छोटेलाल की तहरीर पर निशांत उर्फ बिहारी समेत आठ आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था।

पुलिस ने मुख्य आरोपित निशांत को तमंचे सहित गिरफ्तार किया था, जबकि फरार आरोपित शेखर को मुठभेड़ में दबोचा गया। जांच पूरी होने पर सभी आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। एसएसपी ने साफ कहा है कि हत्याकांड में शामिल किसी भी आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा।

(Udaipur Kiran) / देश दीपक गंगवार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *