Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

उत्तर प्रदेश पुलिस की बड़ी कामयाबी : वाराणसी में दुर्दांत अपराधी अजय उर्फ विजय गिरफ्तार

गिरफ्तार बदमाश

– बदमाश पर हत्या और लूट समेत 15 से अधिक मुकदमे दर्ज

वाराणसी, 16 दिसंबर (हि.स. )। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सारनाथ पुलिस ने मंगलवार सुबह शातिर अपराधी अजय उर्फ विजय को गिरफ्तार किया है। इस अपराधी के खिलाफ लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और चंदौली व गाजीपुर, जौनपुर समेत बिहार में 15 से अधिक अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

सारनाथ थाना अध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के अनुसार गिरफ्तार किया गया शातिर अपराधी अजय उर्फ विजय का नाम 13 सितंबर 2007 को वाराणसी के पांडेयपुर में सरकारी चिकित्सक डॉ. डीपी सिंह की गोली मारकर हत्या मामले में भी आया था। इस मामले में अजय उर्फ विजय सिंह के ऊपर मुक़दमा दर्ज किया गया। इस आरोपी ने वर्ष 2012 में गाजीपुर के सैदपुर में सराफा कारोबारी भाईयों को गोली मारकर लाखों की लूट की थी।

अप्रैल वर्ष 2013 में अजय को वाराणसी कैंट पुलिस ने शातिर अपराधी अजय उर्फ विजय काे 9 एमएम की पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। इसके कुछ माह बाद ही अजय जमानत पर छूट गया था। सितंबर वर्ष 2022 में उसने चंदौली की अदालत में गैंगस्टर के पुराने मामले सरेंडर किया था। उस समय यह एक लाख का इनामी था। बताया जाता है कि अजय ने दो मई वर्ष 2022 में प्रॉपर्टी डीलर और टीटीई विजयशंकर सिंह को शराब पीने के दौरान विवाद में गोली मार दी थी। घायल विजयशंकर ने अजय सिंह सहित अन्य o6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *