Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

बिहार को बड़ी सौगात! दिल्ली-पटना के बीच चल सकती है पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, छठ-दिवाली पर 12 हजार स्पेशल ट्रेनें भी

पटना/नई दिल्ली, 23 अगस्त (Kiran News)। बिहारवासियों को रेलवे की ओर से जल्द ही एक और बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। देश की पहली सेमी हाई-स्पीड वंदे भारत स्लीपर ट्रेन संभवतः दिल्ली से पटना के बीच चलाई जा सकती है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस नई ट्रेन को प्रीमियम कैटरिंग, बेहतर आरामदायक स्लीपर कोच और 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है।

अमृत भारत ट्रेन

सूत्रों के अनुसार, अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रेन का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और इसे दिल्ली के शकूरबस्ती शेड (ट्रेन सेट डिपो) में खड़ा कर दिया गया है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की विशेषताएं:

  • अधिकतम रफ्तार: 160 किमी/घंटा

  • आधुनिक और प्रीमियम स्लीपर कोच

  • डायनमिक फेयर सिस्टम लागू होगा

  • राजधानी एक्सप्रेस से 10–15% अधिक किराया संभव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अगले सप्ताह मीडिया को ट्रेन की सुविधाओं व किराया संरचना को लेकर विस्तृत जानकारी देंगे। हालांकि, अभी तक इसके किराये और मार्ग को लेकर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इसे दिल्ली-पटना रूट पर संचालित किए जाने की संभावना है।

दिवाली और छठ पर बिहार को मिलेगा रेल तोहफा

वार्ता की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली और महापर्व छठ के अवसर पर राज्य के लिए रेलवे की विशेष सौगात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।

चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आग्रह पर रेलवे ने बिहार के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12,000 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।

रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि हर वर्ष छठ और दिवाली के दौरान बिहार लौटने वाले प्रवासी यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए इस बार दो महीने तक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही रेलवे ने एक राउंड ट्रिप पैकेज योजना भी शुरू की है, जिसमें आने-जाने का टिकट एक साथ लेने पर वापसी टिकट पर 20% की छूट दी जाएगी।

यह योजना 13 अक्टूबर से 01 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगी और सभी ट्रेनों एवं सभी क्लासों में उपलब्ध रहेगी।

बिहार के यात्रियों के लिए यह घोषणा दीपावली और छठ पर्व से पहले एक बड़ी राहत साबित होगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *