Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

ज्योलीकोट में बाइक और सब्जी लदे ट्रक की भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा घायल

दुर्घटना के दौरान दुर्घटनास्थल का नजारा।

नैनीताल, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । ज्योलीकोट-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम मोटरसाइकिल और सब्जी से लदे ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कालाढूंगी निवासी दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या यूके-04सीबी-0678 हल्द्वानी से पहाड़ की ओर जा रहा था, जबकि मोटरसाइकिल संख्या यूके-04एपी-7847 पर सवार कालाढुंगी नैनीताल निवासी मेहताब आलम पुत्र सैफुद्दीन व सुहैल पुत्र हसन ज्योलीकोट से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। ज्योलीकोट बाजार से आगे संकरे मोड़ पर अचानक दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को हल्द्वानी ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल सुहैल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच प्रारंभ कर दी है और ट्रक चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *