Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से लूटा मंगलसूत्र

प्रतीकात्मक छवि

गाजियाबाद, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड पर अपने पति के साथ टहल रही एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र लूट लिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। घटना के संबंध में महिला के पति ने शिकायत दी।

सहायक पुलिस आयुक्त रितेश त्रिपाठी ने बताया कि शुभम सिंघल अपनी पत्नी के साथ सैर कर रहे थे तभी बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनकी पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। एसीपी का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *