Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HIMACHAL PRADESH

हिमुड़ा कार्यालय को नाहन से स्थानांतरित कर घुमारवीं ले जाने का तुगलकी फरमान : भाजपा

नाहन, 27 सितंबर (Udaipur Kiran News) । भाजपा प्रवक्ता विनय गुप्ता ने प्रदेश के बेरोजगारों पर राज्य सरकार द्वारा एक और कुठाराघाट करने का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा कि एक तरफ तो कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही पहली कबिनेट में एक लाख युवाओं को रोजगार देने वायदा किया था परंतु रोजगार देना तो दूर, अब यह सरकार विभिन्न विभागों में कईं वर्षों से सृजित सैकड़ों पदों को ही समाप्त करके रोजगार की उम्मीद में बैठे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।

विनय गुप्ता ने शनिवार काे कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार ने हिमुडा की बोर्ड आफ डायरेक्टर्स की बैठक में एक झटके में ही 347 पद समाप्त कर दिए हैं और साथ में मुख्य अभियंता के पद को समाप्त करके एडवाइजर का पद सृजित किया है ताकि उस पद पर किसी मित्रमंडली की ताजपोशी की जा सके।

विनय गुप्ता ने सरकार के इस फैसले की घोर निंदा करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के बेरोजगारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है और पदोन्नति की उम्मीद में बैठे के कर्मचारियों के भविष्य के साथ भी घोर अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि एक ही महकमें में इतने अधिक पदों को समाप्त करना राज्य के बेरोजगार युवाओं के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है।

विनय गुप्ता ने कहा कि हिमाचल सरकार ने सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन में वर्षों से चल रहे हिमुड़ा के मंडल कार्यालय को भी स्थानांतरित कर घुमारवीं ले जाने का तुगलकी फरमान जारी किया है जिससे सिरमौर के लोगों में भारी रोष फैल गया है। उन्होंने कहा कि किसी जिले से सरकारी कार्यालय दूसरे जिले में स्थानांतरित करना कतई तर्कसंगत नहीं है।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *