Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

भाजपा ने अपने सांसदों को, अगले पांच दिनों के लिए जारी किया व्हिप

संसद की बैठक

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । संसद का शीतकालीन सत्र के अंतिम सप्ताह में सोमवार को संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही जमकर हंगामा हुआ। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) ने अपने सभी सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है।

भाजपा ने अपने सभी सांसदों से उन्हें 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि इस दौरान कई अहम विधेयक सदन में पेश किये जाएंगे। शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक चलना है।

सरकार आगामी दिनों में नया परमाणु ऊर्जा (शांति) विधेयक पेश कर सकती है। वहीं सत्र के दौरान कॉर्पोरेट विधेयक और उच्च शिक्षा संबंधी विधेयक पर भी चर्चा होने की संभावना है। परमाणु ऊर्जा विधेयक इसलिए अहम है क्योंकि यह न केवल ऊर्जा के क्षेत्र में निजी भागीदारी का रास्ता खोलेगा बल्कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा और तकनीकी प्रगति के लिए भी अहम कदम होगा।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *