Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने टीएमसी पर बंगाल में वोट चोरी का आरोप लगाया

BJP party spokesperson and MP Dr. Sambit Patra Addressing a press conference at the BJP headquarters

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पात्रा ने तृणमूल कांग्रेस पर बंगाल में वोट चोरी करने का आरोप लगाया।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि टीएमसी के विरोधी मतदाताओं को मतदान से रोका जाता है, और जो लोग मतदान केंद्र तक पहुंचते हैं, उन्हें वोट डालने की अनुमति नहीं दी जाती।

उन्होंने बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) संघ के महासचिव स्वपन मंडल के हालिया साक्षात्कार का हवाला देते हुए कहा कि ईवीएम मशीनों में टीएमसी को छोड़कर सभी दलों और उम्मीदवारों के बटन तथा तस्वीरें काले टेप से ढकी जाती हैं, ताकि केवल टीएमसी का बटन दबाया जा सके।

पात्रा ने डायमंड हार्बर का उदाहरण देते हुए कहा कि अभिषेक बनर्जी को मिले सात लाख से अधिक वोट स्वाभाविक नहीं थे। इनमें अवैध प्रवासियों और मृत मतदाताओं के नाम पर प्रॉक्सी वोटिंग की गई।

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि ममता बनर्जी और राहुल गांधी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध कर रहे हैं।

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *