छह समुदायों को जनजाति का दर्जा देने पर कांग्रेस की नीयत पर भाजपा का सवाल

bjp

गुवाहाटी, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Assam प्रदेश Indian जनता पार्टी ने राज्य की छह समुदायों—मोरान, मटक, ताई अहोम, चुतिया, कोच-राजबंशी और चाय जनजाति—को जनजाति का दर्जा देने के मुद्दे पर कांग्रेस की नीयत पर सवाल उठाया है.

पार्टी प्रवक्ता डॉ. देबजीत महंत ने आज पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर कांग्रेस वास्तव में इच्छुक होती तो वह खास मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर अनावश्यक विवाद नहीं खड़ा करती. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में अगप सांसद बीरेन्द्र प्रसाद बैश्य द्वारा समर्थन जताए जाने पर भी कांग्रेस चुप रही, जो उनकी असंवेदनशीलता दिखाता है.

महंत ने कहा कि गौरव गोगोई को तुष्टिकरण की राजनीति छोड़कर संसद में जनजाति दर्जे के समर्थन में आवाज उठानी चाहिए. उन्होंने चुनौती दी कि यदि कांग्रेस के पास कोई वैकल्पिक नीति है तो उसे सार्वजनिक करे.

भाजपा ने कहा कि कांग्रेस की रणनीति केवल अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर केंद्रित है, जबकि भाजपा आदिवासी और स्वदेशी समुदायों की पहचान, भूमि और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Leave a Comment