आआपा नेताओं के बयानो को भाजपा ने बताया हार की हताशा

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए.

New Delhi, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) . दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के नतीजों पर आम आदमी पार्टी (आआपा) के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज एवं दुर्गेश पाठक के बयानों पर Indian जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने हार की हताशा बताया.

वीरेंद्र सचदेवा ने बुधवार को एक पत्रकार वार्ता में कहा कि दिल्ली भाजपा ने दिल्ली नगर निगम के उपचुनाव को पूरी गम्भीरता से लेकर लड़ा और इसके माध्यम से 12 में से 8 महिला प्रत्याशी लड़वाकर एक प्रयाेग भी किया और दिल्ली की जनता ने 8 में 6 महिला प्रत्याशियों को जितवा कर भाजपा के महिला सशक्तिकरण के प्रयास की सराहना की है.

उन्होंने कहा कि साथ 12 में से 7 वार्ड जीतना और उपचुनाव में 46 प्रतिशत (45.9) से अधिक वोट भाजपा को मिलना दर्शाता है की भाजपा दिल्ली वालों की आज भी पहली पसंद है. इस जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ ही Chief Minister रेखा गुप्ता के सघन प्रचार अभियान को दिया.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी (आआपा) के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज एवं एक अन्य नेता दुर्गेश पाठक की ब्यानबाजी जहां उनकी हार की हताशा को दर्शाती है. वहीं यह पार्टी टिकट वितरण में हुई धांधली के कारण मुस्लिम वोट खिसकने की जिम्मेदारी से बचने का प्रयास भी है.

उन्होंने कहा कि आआपा अध्यक्ष एवं अन्य नेता बहुत कम अंतर से अशोक विहार हार कर एवं नारायणा जीत कर भी वोट चोरी एवं चुनाव चोरी जैसे ब्यान देते दिखे और पुनः गिनती भी करवा कर भी असंतुष्ट दिखे जो उनकी हताशा को दर्शाता है.

सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की जनता यह देख कर स्तब्ध है की एक पार्टी जाे 405 वोट से अशोक विहार हारी और खुद सिर्फ 148 वोट से नारायणा जीती, वह भाजपा की अशोक विहार जीत पर सवाल खड़े कर रही है.

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आआपा नेताओं की अनर्गल ब्यानबाजी कहीं ना कहीं उनकी पार्टी के मुस्लिम कार्यकर्ताओं के सवालों से बचने का भी प्रयास है जो पार्टी द्वारा स्थानीय पूर्व एवं वर्तमान विधायकों शोएब इकबाल एवं आले मौहम्मद की उपेक्षा करके दो मुस्लिम पूर्व मंत्रियों इमरान हुसैन एवं असीम अहमद की पसंद के प्रत्याशी को टिकट देने से चांदनी महल वार्ड में हुई करारी हार पर सवाल पूछ रहे हैं.

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक राजकुमार भाटिया, प्रवक्ता शुभेन्दू शेखर अवस्थी एवं यासीर जिलानी और मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल उपस्थित रहे.

—————

(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी

Leave a Comment