Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन
अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन
अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन

कोरबा /जांजगीर-चांपा 3 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 3 दिसम्बर के अवसर पर जिला प्रशासन, समाज कल्याण विभाग एवं समग्र शिक्षा के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग बच्चों का खेल-कूद प्रतियोगिता, साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता एवं सामग्री वितरण समारोह का आयोजन मिनी स्टेडियम पेण्ड्री भांठा जांजगीर में किया गया।

इस अवसर पर विधायक जांजगीर-चाम्पा ब्यास कश्यप, पूर्व संसदीय सचिव अम्बेश जांगडे़, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य उमा राजेन्द्र राठौर, इंजी. रवि पाण्डेय, मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे, संयुक्त कलेक्टर स्निग्धा तिवारी, उपसंचालक समाज कल्याण बरखा मिहिर, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा उपस्थित थे।

इस अवसर पर दौड़, जलेबी दौड़, मटका फोड़, गोला फेक, सॉफ्ट बॉल थ्रो, मिश्रित मोती अलग करना, रंगोली, चित्रकला, निबंध, भाषण, नृत्य, कविता की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थिति अतिथियों द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया गया एवं सभी बच्चों को सांत्वना पुरूस्कार दिया गया। साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा गुरूदयाल यादव, लक्ष्मी दास मानिकपुरी, लक्ष्मी केंवट, लोमस कुमार, धरमवीर सूर्यवंशी, राम सिंह यादव को मोटराईज्ड ट्राई सायकल, गिरधारी लाल को व्हीलचेयर एवं प्रेमलाल साहू व हरी प्रसाद आदित्य को बैसाखी प्रदान किया गया।

इस अवसर पर एडीपीओ सम्पत लाल जोशी, डीएमसी हरिराम जायसवाल, प्रदीप शर्मा, दिनेश सोनवान, हेमलता शर्मा, अंजना सिंह एपीसी सहित समाज कल्याण एवं समग्र शिक्षा जांजगीर के अधिकारी एवं कर्मचारी, नागरिकजन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता दीपक यादव ने किया।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *