Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा सभी 294 सीटों पर नियुक्त करेगी विस्तारक

Shamik Bhattacharya

कोलकाता, 22 सितम्बर (Udaipur Kiran) । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव 2026 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्यभर में संगठन मजबूत करने करने काे लेकर एक बड़ी रणनीति के तहत कार्य शुरू कर दिया है। पार्टी ने सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों में ‘विस्तारक’ (पूर्णकालिक कार्यकर्ता) नियुक्त करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

प्रदेश भाजपा नेताओं के अनुसार, यह प्रक्रिया इस माह के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। शुरुआती प्रशिक्षण के बाद विस्तारक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में तैनात किए जाएंगे। उनका काम होगा जमीनी स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों की जानकारी जुटाना। इन रिपोर्टों के आधार पर पार्टी राज्यभर में चुनाव और प्रचार की रणनीति तय करेगी।

भाजपा राज्य समिति के एक सदस्य ने बताया कि प्रारंभिक सूची में करीब 500 नाम शामिल हैं, जिनमें से 294 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अंतिम चयन किया जाएगा। इनमें कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्हें पहले भी विस्तारक के रूप में काम करने का अनुभव है, जबकि कुछ नए चेहरे हैं।

इसके अलावा पार्टी ने विस्तारकों के लिए योग्यता भी तय किए हैं। चयनित कार्यकर्ता को संबंधित विधानसभा क्षेत्र का मतदाता होना जरूरी होगा। साथ ही, उसे उस इलाके की सामाजिक, भौगोलिक और राजनीतिक स्थिति की गहरी समझ होनी चाहिए। जाति और धर्म आधारित जनसंख्या का ज्ञान भी अनिवार्य माना गया है। स्नातक युवाओं और पार्टी के इतिहास की अच्छी जानकारी रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो लोग पहले विस्तारक की भूमिका निभा चुके हैं और अच्छा रिकॉर्ड रखते हैं, उन्हें भी वरीयता मिलेगी।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रथींद्रनाथ बोस ने कहा कि पहले भी चुनाव से पहले विस्तारक नियुक्त किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार प्रक्रिया ज्यादा विस्तृत है। यही कारण है कि काम इतनी जल्दी शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी इस बार विस्तारकों की भूमिका का अधिकतम उपयोग चाहता है, इसलिए चयन प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया जा रहा है।——————–

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *