Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुुरुग्राम: आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान रथ यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

गुरुग्राम में आत्मनिर्भर भारत संकल्प रथ यात्रा का स्वागत करते भाजपा जिला अध्यक्ष व अन्य नेतागण।

-आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं संकल्प रथ यात्रा

गुरुग्राम, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सात दिसंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने झंडी दिखाकर रवाना की गई आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान रथ यात्रा की गई यह रथ यात्रा सोमवार को गुरुग्राम पहुंची। भाजपा गुरग्राम जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा के प्रदेश संयोजक पर्व शर्मा एवं सभी साथियों का भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि यह रथ यात्रा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का एक संगठित एवं प्रभावी प्रयास है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं आह्वान के अनुरूप हरियाणा को स्वदेशी उत्पादन, आत्मनिर्भर आर्थिक संरचना तथा जागरूक नागरिक चेतना का सशक्त आधार बनाने के उद्देश्य से यह रथ यात्रा निरंतर भव्यता एवं विराटता प्राप्त कर रही है।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अजित यादव, मनीष सैदपुर, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी, कार्यलय निर्माण विभाग प्रमुख हरविन्द कोहली, लाभार्थी योजना के प्रदेश सह संयोजक महेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी, सह मीडिया प्रभारी वरुण चौहान, राजन चौहान, जिला कोषयाध्यक्ष हर्षवर्धन मित्तल, पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता, मंडल अध्यक्ष परिवर्त सिंह, पार्षद विजय परमार, जिला उपाध्यक्ष पूनम भटनागर, अलीशा तोमर, जिला सचिव निधि मल्होत्रा, मन की बात जिला संयोजक अजय दुआ एवं सेंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *