Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HEADLINES

रेणुका चौधरी की टिप्पणी पर भाजपा का हमला- कांग्रेस ने संसद की गरिमा को धूमिल किया

डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, भाजपा प्रवक्ता

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सांसदों को लेकर कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी की टिप्पणी को भाजपा ने निंदनीय बताते हुए इसे संसद की गरिमा को धूमिल करने वाला बताया।

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि कल पूरी संसद, उसके सांसदों को ‘काटने वाला’ कहना और ‘काटने’ को कुत्तों से जोड़ना, यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी पूरी संसद की गरिमा को कम करने के लिए सुनियोजित अभियान बन कर रह गई है। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस पार्टी भारतीय संसद की गरिमा को धूमिल करने के अभियान में क्यों लगी हुई है? क्या प्रधानमंत्री ने जो कहा वह सच है कि कांग्रेस ‘मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस’ बनती जा रही है?

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष अरशद मदनी को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस में मुस्लिम लीग-माओवादी मानसिकता इस हद तक पहुंच गई है कि जब एक इस्लामी धर्मगुरु मौलाना मदनी ‘जिहाद’ शब्द का ज़िक्र करते हैं तो उनके नेता इमरान मसूद सफाई देने आ जाते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *