Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह विधानसभा सम्मेलन को करेंगे संबोधित, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी होंगे शामिल

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह

भोपाल, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आज मंगलवार को दोपहर 2 बजे भोपाल के अपेक्स बैंक परिसर स्थित समन्वय भवन सभागार में दक्षिण पश्चिम विधानसभा के सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह शामिल हाेंगे। दिन भर भोपाल में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान और स्वदेशी अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अरूण सिंह सुबह 11 बजे: प्रदेश भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की बैठक लेंगे। इसके बाद दाेपहर दाे बजे समन्वय भवन में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

इस सम्मेलन में सीएम डॉ मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति शामिल होंगे। शाम 5 बजे: बाजार में व्यापारियों से संपर्क करेंगे। गर्व से कहो स्वदेशी अभियान में शामिल होंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *