Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

हौसलों की उड़ान कार्यक्रम में नेत्रहीन दिव्यांग हुए सम्मानित

दिव्यांग विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए

हरिद्वार, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष में नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट ने अपने वार्षिक कार्यक्रम हौसलों की उड़ान का आयोजन कर नेत्रहीन शिक्षकों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया उत्तरी हरिद्वारस्थित अजरानंद अंधविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 60 से अधिक नेत्रहीन मेधावी विद्यार्थियों, शिक्षकों व अन्य दिव्यांगों को सम्मानित किया गया।

यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र भट्ट ने कहा कि दिव्यांगों को सम्मान देने उनके अधिकार, कल्याण तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की प्रेरणा व प्रोत्साहन देने के लिए 10 वर्ष पूर्व यूनियन ने इस कार्यक्रम को प्रारंभ किया था। हौसलों की उड़ान कार्यक्रम के तहत अब तक अनेक दिव्यांग विद्यार्थियों सहित अन्य दिव्यांगों को सम्मानित किया जा चुका है। विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांगों को सम्मानित और पुरस्कृतकरने के लिए उत्तराखंड के दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि तथा भाजपा नेता व समाजसेवी विशाल गर्ग उपस्थित रहे।

यूनियन ने वर्ष 2025 का वार्षिक हौसलोंका उड़ान कार्यक्रम उत्तरी हरिद्वार के स्वामी अजरानंद अंधविद्यालय में आयोजित किया। जहां श्री जमदग्नि व गर्ग नेशिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्ध हासिल करने वाले 60 से ज्यादा दिव्यांग विद्यार्थियों अध्यापकों व अन्य दिव्यांगों को सम्मानित किया।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *