Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

जांजगीर : कमला देवी हॉस्पिटल बनाहील में रक्तदान शिविर आयाेेज‍ि‍त

रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, कमला देवी हॉस्पिटल बनाहील में वेल विशर फाउंडेशन द्वारा लगाया गया शिविर

जांजगीर चांपा, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सामाजिक संस्था वेल विशर फाउंडेशन द्वारा ग्राम बनाहील स्थित कमला देवी हॉस्पिटल में आज शुक्रवार को रक्‍ततदान शिविर का आयोजन किया गया।

आयोजन का मुख्य उपदेश्य थैलेसीमिया और सिकलिंग से पीड़ित बच्चो की सहायता की लिए था । वेल विशर फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया कि, हमारी संस्था द्वारा रक्तदान शिविर क्षेत्र में लगाया जा रहा है जैसा कि सबको मालूम है कि रक्त का कोई दूसरा विकल्प नही होता केवल मानव शरीर से ही रक्त मिलता है। इसी कारण रक्दान शिविर संस्था द्वारा समय समय पर लगाया जाता है जिससे हम लोगो के जरूरत पड़ने पर रक्त उपलब्ध करा सके।

संस्था के सचिव चिराग शर्मा ने बताया कि, हमारी संस्था सिकलिंग व थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और बड़ो को मुफ्त में रक्त उपलब्ध कराया करती है। ये हमारे संस्था द्वारा लगाए गए शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तवीरो के कारण ही सम्भव हो पाता है। जो भी सिकलिंग या थैलसीमिया से प्रभावित लोग हमसे संपर्क कर नि:शुल्क रक्त प्राप्त कर सकते है। कार्यक्रम में जे एस डब्लू के सी एस आर हेड सचिन दुबे ने भी अपने जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान किया, कान्हा राइस मिल के संचालक राहुल अग्रवाल ने अपने साथि‍यों और स्टाफ को रक्तदान के लिए प्रेरित किया, जिसके कारण रक्तदान शिविर में राइस मिल के लोग रक्तदान किये। कार्यक्रम में हॉस्पिटल स्टाफ , जे एस डब्लू प्लांट, राइस मिल एसोसिएशन, नरियरा, बनाहील , झलमला, पकरिया के ग्रामवासी एवं किसान, मजदूरों का सहयोग रहा।

(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *