Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

बागपत में ग्राहक के लिए दुकानदारों में खूनी संघर्ष,एक की मौत

म्रतक हारून

बागपत, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दो दुकानदारों के बीच में खूनी संघर्ष में एक की मौत हो गई। हमले में चार लोग घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला बड़ौत कोतवाली शहर के बावली मार्ग का है, जहां ठाकुर द्वारा के पास एक ग्राहक को लेकर कपड़ों की दुकानों के दो मालिक आपस में भिड़ गए। आरोप है कि उस्मान की दुकान पर मंगलवार की शाम को एक ग्राहक लहंगा खरीदने आया था। उस्मान का बेटा उसको कपड़े दिखा रहा था तभी सामने की दुकान का मालिक नवाब का भाई इमरान वहां आया और ग्राहक को अच्छे कपड़े दिलाने की बात कहकर अपने साथ ले जाने लगा, इस बात को लेकर दोनों दुकानदारों के बीच कहासुनी हो गयी जिसके बाद मामला मारपीट में बदल गया। उनके बीच लाठी डंडे और सरिया चले जिसमें उस्मान नाम के दुकानदार के भाई हारून की मौत हो गई जबकि दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए हैं। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया जहां से उनको मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने म्रतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

कोतवाल मनोज कुमार चहल का कहना है कि मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। हारून की मौत के सही कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन त्यागी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *