Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, युवक को मारी गोली, तीन अन्य घायल

गोली
गोली
गोली

सारण, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के भगवान बाजार थाना अंतर्गत अजाबगंज में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में एक युवक को गोली लगी है, जबकि उसके पिता सहित अन्य लोग मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अजाबगंज निवासी अंशु कुमार और उनके पिता का अपने ही गांव के कुछ लोगों के साथ खेत के पट्टे और खेती को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष दियर क्षेत्र में स्थित अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के करीब 7-8 लोग हथियार और लाठी-डंडों के साथ वहां पहुंचे।

दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान हमलावरों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें अंशु कुमार के कमर में गोली लग गई। वहीं, बीच-बचाव करने आए उसके पिता और अन्य सदस्यों के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। सभी घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अंशु कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पी एम सी एच रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घायलों का बयान दर्ज किया। मामले की पुष्टि करते हुए अनुमंडल पुलिस अधिकारी राम पुकार सिंह ने बताया कि भूमि विवाद और पट्टे की खेती को लेकर गांव के ही 7-8 लोगों ने हमला किया है। एक युवक को गोली लगी है जिसे रेफर किया गया है। पुलिस की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है और मामले की सघन जांच की जा रही है। दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *