Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

मिशन शक्ति एवं पोषण भी पढ़ाई भी: महिलाओं व बच्चों से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुआ मंथन

कार्याशाला के दौरान चर्चा करते हुए।

मंडी, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिला परिषद भवन मंडी के बैठक कक्ष में मिशन शक्ति योजनाओं तथा पोषण भी पढ़ाई भी पहल के अंतर्गत एक दिवसीय जिला-स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल द्वारा की गई। कार्यशाला में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन की समीक्षा की गई तथा फील्ड स्तर पर आ रही व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यशाला के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल ने पोषण भी पढ़ाई भी पहल की पृष्ठभूमि, उद्देश्य तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने में इसकी भूमिका पर जानकारी दी। जेंडर स्पेशलिस्ट सुनील कुमार ने मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित योजनाओं, महिलाओं के सशक्तिकरण और संरक्षण से जुड़े प्रावधानों पर चर्चा की। डीईओ जितेंद्र वर्मा ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित व्यावहारिक समस्याओं और उनके समाधान पर अपने विचार रखे।

जिला पोषण समन्वयक रजनीश शर्मा ने जिले की पोषण स्थिति, पोषण ट्रैकर तथा कुपोषण से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी साझा की। कार्यशाला में जिले की पांच परियोजनाओं से सीडीपीओ, ब्लॉक समन्वयक और पर्यवेक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतिभागियों ने योजनाओं के बेहतर और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अपने अनुभव और सुझाव साझा किए तथा विभागीय समन्वय को और सुदृढ़ करने पर बल दिया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *