Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

माेदीनगर में दिनदहाड़े सर्राफा व्यापारी की चाकू से गाेदकर हत्या, भीड़ ने आरोपित को पकड़कर पुलिस काे साैंपा

चाकू से गोदकर सर्राफा व्यापारी की हत्या, भीड़ ने आरोपी को पड़कर पीटा

गाजियाबाद, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद जिले के मोदीनगर में गुरुवार सुबह एक सर्राफा व्यापारी की दिनदहाड़े चाकू से गाेदकर हत्या कर दी गई। आराेपित ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की काेशिश की, लेकिन आसपास के लाेगाें ने उसे पकड़कर पीट दिया और बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस आराेपित से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार माेदीनगर के गोविंदपुरी कॉलोनी निवासी गिरधारी लाल की मेन मार्केट में ‘गिरधारी लाल एंड सन ज्वेलर्स’ के नाम से दुकान है। सर्राफा व्यापारी गिरधारी लाल सुबह सवा नाै बजे अपनी दुकानें खाेलने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने दुकान का शटर उठाया, तभी पैदल आए एक युवक ने अचानक उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद आरोपित ने तमंचे से फायरिंग भी की। अभी वह दूसरी गोली चलाने वाला था, तभी आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। गंभीर रूप से घायल व्यापारी काे परिजन एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोदीनगर और एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लाेगाें ने माैके से पकड़े आराेपित काेपुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस घटना से आसपास के लोगों और व्यापारियों में आक्राेश है। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सर्राफा व्यापारी की हत्या के पीछे का क्या कारण है।

————–

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *