Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

भेल को पॉलिथीन मुक्त बनाने में सहयोग करें व्यापारी:संजय पंवार

बीएचईएल उपनगरी प्रशासन की व्यापारियों के साथ बैठक

हरिद्वार, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बीएचईएल उपनगरी में बुधवार को व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने और व्यापारियों व उपनगरी प्रशासन में सामंजस्य बढ़ाने के लिए एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बीएचईएल को सिंगल यूज़ पॉलिथीन मुक्त बनाने ,व्यापारिक परिसरों में स्वच्छता गतिविधियां बढ़ाने के साथ ही विभिन्न सुविधाएं को लेकर चर्चा हुई।

बीएचईएल के नगर प्रशासक संजय पंवार ने व्यापारियों से कहा कि जिलाधिकारी के धर्म नगरी स्वच्छता एव क्लीन जनपद अभियान में भेल की भी सहभागिता है। भेल परिसर को स्वच्छ रखना है और पॉलिथीन मुक्त करना है। इसमें व्यापारियों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने स्वच्छता अभियान एवं सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन के उपयोग न करने मे व्यापारियों से सहयोग की अपील की।

व्यापारियों ने पूर्व की भांति उपनगरी में आवासीय सुविधा प्रदान करने की मांग की। साथ ही मार्केट बिल्डिंग व शौचालय आदि के मरम्मत व रखरखाव की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।

नगर प्रशासक ने व्यापारियों की समस्याओं को क्रमवार व चरणबद्ध तरीके से दूर करने के लिए अधिकारियों और व्यापारियों के बीच समन्वय समिति बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने व्यापारियों से समस्त सेक्टर्स के मार्केट में स्वच्छता समितियां बनाने का आग्रह किया।

बैठक में भेल संपदा विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक नवीन मांडा,वरिष्ठ प्रबंधक विपुंज कुमार,उप प्रबंधक धीरज भट्ट,अभियंता राहुल गर्ग,भेल व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश कुमार चौहान, महासचिव डॉ हिमांशु द्विवेदी, कोषाध्यक्ष विजय कुमार बंसल,एकांत आहूजा,दिनेश अग्रवाल,देवेंद्र सागर शमीम अहमद,काशीराम गर्ग,तेलू राम,नसीम सलमानी,अकरम,आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *