Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

कारोबारी ने संदिग्ध हालात में खुद को गोली मारी, मौत

घायल को अस्पताल ले जाती एम्बुलेंस

बांदा, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा में शहर कोतवाली क्षेत्र के कालू कुआं स्थित तुलसी विहार कॉलोनी में गुरुवार को देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 40 वर्षीय कारोबारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही परिवार के लोग कमरे की ओर भागे और उन्हें खून से लथपथ हालत में पाया। तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

तुलसी विहार कॉलोनी निवासी भूपेंद्र कुमार सोनी (40) पुत्र राम सेवक सोनी ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र रात लगभग 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौटा, उस समय उन्होंने शराब का सेवन किया हुआ था। भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गया।

कुछ ही देर बाद उनके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनते ही परिवार में अफरातफरी मच गई। परिजनों के अनुसार, गोली सिर में लगकर आर-पार हो गई थी। परिजन आनन फानन में उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुलिस ने मौके से बरामद साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सैंपल एकत्र किए। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि भूपेंद्र का किसी युवती से अनैतिक संबंध था और वह युवती कथित रूप से उनसे धन की मांग कर रही थी तथा परेशान करने की धमकी दे रही थी। हालांकि पुलिस या परिजनों ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस एंगल पर भी जांच की जा रही है। भूपेंद्र का मोबाइल फोन जब्त कर सीडीआर निकलवाया जा रहा है।

सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिवारजनों ने अभी तक घटना से संबंधित कोई तहरीर नहीं दी है।

—————

(Udaipur Kiran) / अनिल सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *