Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

जींद : आत्महत्या करने वाले एएसआई के परिजनाें से मिले कैबिनेट मंत्री पंवार

मृतक एएसआई की प्रतिमा पर पुष्पार्पित करते मंत्री कृष्ण लाल पंवार।
मृतक के परिजनों से बात करते सुशील गुप्ता

जींद, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जुलाना कस्बे के वार्ड चार निवासी दिवंगत एएसआई संदीप लाठर के परिजनों से मंगलवार वार को राज्य के पंचायत राज एवं तथा खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार पंवार सांत्वना देने पहुंचे। मंत्री पंवार ने परिवार को न्याय मिलने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार को शक्ति मिले और परम पिता-परमात्मा दिवंगत को अपने चरणों में स्थान दें। संदीप लाठर की मृत्यु के बाद से मामले को लेकर हलचल जारी है। लाठर साइबर सेल में तैनात थेए तथा उनके द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट एवं वीडियो में उच्चाधिकारियों पर गंभीर भ्रष्टाचार एवं दबाव के आरोप लगाये गए थे।

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने स्पष्ट कहा कि परिवार को न्याय जरूर मिलेगा और राज्य सरकार हर संभव सहायता करेगी। उन्होंने कहा कि समाज को इस दुख में एकजुट बने रहना चाहिए तथा कानून और न्याय व्यवस्था पर विश्वास बनाये रखना चाहिए। पोस्टमार्टम के समय केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने परिवार को आश्वासन दिया था कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी। पुलिस ने अब इस प्रकरण में आईएएस अधिकारी अमनीत पी. कुमार, उनके विधायक भाई अमन रतन तथा एक गनमैन सुशील सहित चार नामों पर एफआईआर दर्ज की है।

मृतक संदीप के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे आप के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता

मृतक एएसआई संदीप लाठर के परिजनों को सांत्वना देने के लिए आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता पहुंचे औ परिजनों को ढांढस बंधाया। सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल साबित हो रही है। रोजाना बड़ी बड़ी घटनाएं प्रदेश में घट रही हैं लेकिन सरकार अपराध पर अंकूश नही लगा पा रहा है। संदीप लाठर के परिजनों के परिजनों को एक सरकारी नौकरी और बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी सरकार दे ताकि मृतक संदीप के आश्रितों का गुजर बसर हो सके। मृतक पांच बहनों और तीन बच्चों और बुढी माता का अकेला पालनहार था। सरकार ने जो भी सहायता करने की बात कही है। सरकार जल्द ही उसे पूरा करे ताकि समय पर उनका पालन पोषण हो सके।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *