Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

झाबुआ: विजयादशमी पर्व पर मंत्रोच्चार के बीच केबिनेट मंत्री ने किया शस्त्र पूजन

शस्त्र पूजन समारोह में केबिनेट मंत्री

झाबुआ, 2 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । विजयादशमी के विजय पर्व पर गुरुवार को मध्यप्रदेश के जनजातीय बाहुल्य झाबुआ जिला मुख्यालय, पुलिस लाईन पर कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में शस्त्र पूजन समारोह हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ।

आयोजित कार्यक्रम में विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के बीच मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया, जिला कलेक्टर, नेहा मीना एवं जिला पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह द्वारा शस्त्र पूजन संपन्न किया गया। शस्त्र पूजन के दौरान विभिन्न शस्त्रों को सजाया गया तथा उन्हें धूप-दीप अर्पित कर आरती उतारी गई।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने विजयादशमी पर्व पर जिलेवासियों को मंगल कामना देते हुए कहा कि विजयदशमी पर्व पर आयोजित इस शस्त्र पूजन समारोह ने उपस्थित जनों को न केवल सांस्कृतिक गौरव का अनुभव कराया, बल्कि कर्तव्य के प्रति समर्पण का संदेश भी दिया है।

शस्त्र पूजन समारोह के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, अपर कलेक्टर चंद्रसिंह सोलंकी, एसडीएम झाबुआ भास्कर गाचले, एसडीओपी झाबुआ श्रीमती रूपरेखा यादव, डीएसपी कमलेश शर्मा, रक्षित निरीक्षक श्री अखिलेश राय एवं रक्षित केंद्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ. उमेश चंद्र शर्मा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *