Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

कांकेर : विशेषज्ञों ने महिलाओं काे सेल्फ-ब्रेस्ट एग्जाम सिखाया, ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बताया

विशेषज्ञों ने ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बताया

कांकेर, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में ब्रेस्ट कैंसर को लेकर महिलाओं के लिए आज शुक्रवार काे जागरूकता कार्यक्रम रखा गया। जिला प्रशासन ने एनजीओ एवं एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के सहयोग से यह पहल थैंक्स-अ-डॉट’ पहल के तहत यह जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। जहां विशेषज्ञों ने 800 ग्रामीण महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के बारे में बताया । इस पहल के तहत, महिलाओं को ‘हग ऑफ लाइफ’ हॉट वॉटर बैग वितरित किए गए । यह बैग महिलाओं को स्पर्श के माध्यम से असामान्य गांठों की पहचान करने में मदद करेगा। इसके साथ ही महिलाओं को सरल तरीके से सेल्फ-ब्रेस्ट एग्जाम भी सिखाया गया।

कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और सीएसआर चीफ रविंद्र शर्मा ने ये हॉट वॉटर बैग वितरित किए। कलेक्टर क्षीरसागर ने कहा कि ब्रेस्ट कैंसर आज भी महिलाओं में सबसे आम कैंसरों में से एक है, और इसकी समय पर पहचान जीवन बचाने का सबसे प्रभावी तरीका है। कलेक्टर ने जोर दिया कि लोगों को सीधे जागरूक करके और महिलाओं को व्यावहारिक जानकारी व आवश्यक संसाधन प्रदान करके, ऐसे कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य परिणामों में बड़ा सुधार ला सकते हैं।

विशेषज्ञों ने कहा कि भारत जैसे विविध देश में महिलाओं का स्वास्थ्य और उनका सशक्त होना ही समाज की तरक्की की बुनियाद है। फिर भी, कई महिलाओं में ब्रेस्ट हेल्थ को लेकर बात-चीत बहुत कम होती है, कभी झिझक की वजह से, तो कभी जानकारी की कमी के कारण। इस आयोजन का उद्देश्य यह है कि ‘ब्रेस्ट हेल्थ’ पर घरों में खुलकर बात हो और लोगों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आए। ‘हग ऑफ लाइफ’ हॉट वॉटर बैग, जिसमें 3 डी गांठें बनी हैं, महिलाओं को स्पर्श के जरिए प्रैक्टिकल जांच करने में मदद करता है, जिससे उनकी झिझक कम होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

—————

(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *