Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
DELHI

दिल्ली में तमिलनाडु पुलिस की बस से भिड़ी कार, दोनों वाहनों में लगी आग

आग की फोटो

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली के पश्चिमी जिले के हरि नगर स्थित दिल्ली हाट के समीप शुक्रवार सुबह तमिलनाडु पुलिस की एक बस और एक कार टकराने के बाद आग की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों वाहन पूरी तरह जल गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, पूर्वाह्न करीब 11:38 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल मिली कि सड़क पर एक बस में आग लग गई है। हरि नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पाया गया कि तमिलनाडु पुलिस की बस और उसके पीछे चल रही बलेनो कार दुर्घटनाग्रस्त हालत में खड़ी थीं और दोनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बलेनो कार ने पीछे से बस को टक्कर मारी, जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। दुर्घटना के समय किसी के घायल होने या किसी प्रकार की मौत की सूचना नहीं है। मौके पर फॉरेंसिक टीम और क्राइम टीम को जांच के लिए बुला लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *