Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

कोरबा में कार–डीजल टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, चार गंभीर

कोरबा में कार–डीजल टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, चार गंभीर
कोरबा में कार–डीजल टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, चार गंभीर

कोरबा, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तानाखार मार्ग पर आज शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अल्टो कार और डीजल टैंकर के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुआ।

पुलिस के अनुसार, अल्टो कार में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे। सभी सूरजपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं और इलाज के लिए बिलासपुर जा रहे थे। तानाखार के पास सामने से आ रहे डीजल टैंकर से कार की जोरदार टक्कर हो गई।

दुर्घटना में कार सवार मोहम्मद अजहर शेख (36), निवासी सूरजपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो महिलाओं सहित चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मृतक वाहन में फंस गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में सहायता की। घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

दुर्घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। लगभग दो किलोमीटर तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात बहाल कराया।

कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों वाहनों की तेज रफ्तार दुर्घटना का कारण प्रतीत हो रही है। मामले की जांच जारी है।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *