Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

सिरकोट के पास खाई में गिरी कार, एक घायल

अल्मोड़ा के सिरकोट में गहरी खाई में गिरी कार

अल्मोड़ा, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अल्मोड़ा जनपद के सिरकोट के पास रात्रि में एक कार असंतुलित होकर लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 7:35 बजे जिला नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि कपड़खान से पहले सिरकोट के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

वहां पहुंच कर टीम को पता लगा कि वाहन रात्रि में ही दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरी है। वाहन लॉक होने के कारण वाहन चालक अंदर ही फंसा हुआ था। कटर की सहायता से वाहन को काटकर चालक को घायल अवस्था में सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल सागर वर्मा पुत्र कुमार वर्मा को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया।

(Udaipur Kiran) / प्रमोद चंद्र जोशी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *