Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

स्कूली छात्र-छात्राओं को दी कैरियर काउंसलिंग

राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास में आयोजित करियर काउंसलिंग में मौजूद छात्र-छात्राएं वन्य

पौड़ी गढ़वाल, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज तिरपालीसैंण के 80 छात्रों के दल ने राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय, बनास, पैठाणी का भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को कैरियर चयन की विभिन्न तकनीकों एवं प्रभावी तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि सही समय पर लिया गया निर्णय एवं उचित मार्गदर्शन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को कैंपस का भ्रमण कराया गया। महाविद्यालय के आईक्यूएसी सेल के तत्वाधान में करियर काउंसलिंग समिति द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में कक्षा 9 एवं 11 के लगभग 80 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. प्रकाश फोंदणी ने विद्यार्थियों को करियर चयन की विभिन्न तकनीकों एवं प्रभावी तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

वरिष्ठ प्राध्यापक एवं प्रभारी प्राचार्य डा. दिनेश रावत असिस्टेंट प्रोफेसर ने विद्यार्थियों को विभिन्न कैरियर विकल्पों से अवगत कराया। असिस्टेंट प्रोफेसर डा. आलोक कंडियारी ने प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता शिव खेड़ा की प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, लक्ष्य निर्धारण एवं सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित किया। असिस्टेंट प्रोफेसर बीसीए विभाग डा. सतवीर ने सही समय पर सही करियर का चयन विषय पर अपने विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों को व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया।

असिस्टेंट प्रोफेसर बीबीए डा. कल्पना रावत ने महाविद्यालय में उपलब्ध पारंपरिक एवं प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से प्रश्न पूछे और कैरियर से संबंधित अपनी अनेक शंकाओं का समाधान प्राप्त किया। इस मौके पर डा. उर्वशी, पल्लव, अनुप, आशीष, गांधी, अर्चना, सीमा देवी, ट्विंकल आदि शामिल रहे।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *