Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

शालबानी में जमीन के नीचे मिले कारतूस

बरामद कारतूस

पश्चिम मेदिनीपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के शालबनी ब्लॉक के काशीजोड़ा ग्राम पंचायत के अंतर्गत अजनाशुली गांव चूहा पकड़ने के लिए सोमवार को मिट्टी खोदते समय कारतूस मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

सोमवार सुबह खेत की मिट्टी खोदते समय कारतूस निकल आए। ये कहां से आए, कितने दिनों से मिट्टी के नीचे रखे थे, कोई भी समझ नहीं पा रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पूर्व माकपा नेता सुकदेव माहतो की जमीन में ही ये कारतूस बरामद हुए हैं। सूचना पर शालबनी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कारतूसों को अपने कब्जे में ले लिया।

उल्लेखनीय है कि शालबनी लंबे समय तक माओवादियों का गढ़ रहा है। एक समय इसी शालबनी से लौटते समय पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के काफिले के सामने ही लैंडमाइन विस्फोट हुआ था।

हालांकि, माकपा नेतृत्व ने इस मामले में तृणमूल की ओर उंगली उठाई है। माकपा के जिला सचिव विजय पाल ने कहा कि किशनजी के साथ किसका समझौता था, यह पूरा देश जानता है। तृणमूल ही माओवादियों के पीछे था। इसलिए इस घटना की जिम्मेदारी भी उन्हें लेनी होगी।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *