Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

सपा नेता व पूर्व विधायक के बेटे सहित 25 के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

प्रयागराज के सिविल लाइन थाने की फोटो

प्रयागराज, 04 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित सिविल लाइन थाने में गुरुवार को सपा नेता एवं पूर्व विधायक के बेटे समेत 25 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। यह मुकदमा सिविल लाइन के रहने चाय की दुकान स्वामी की तहरीर पर दर्ज किया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि गुरुवार को सिविल थाना क्षेत्र के एम.जी. मार्ग निवासी रकी सोनकर पुत्र स्वर्गीय विन्दी लाल ने सूचना दिया कि कवी अहमद पुत्र सईद अहमद पूर्व विधायक एवं सपा नेता एमजी मार्ग पर लगने वाली दुकानों से गुंडा टैक्स की जबरन वसूली करता है। जिसका विरोध करने की वजह से रंजिश के चलते बुधवार की रात लगभग 11 बजे कवी अहमद अपने साथियों के साथ पहुंचा और जबरन मारपीट करने लगा। शोर सुनकर उसका भाई मोनू सोनकर घर से बाहर निकला तो हमलावरों ने उसकी हत्या करने के इरादे से मारपीट के दौरान गोली भी चलाई। दोनों भाइयों और मेरे दोस्त को डंडे एवं राड से प्रहार करके घायल कर दिया और गोली की आवाज सुनकर लोग घर से बाहर निकले। हमलावर एवं कवी अहमद चले गए। आरोप लगाया है कि जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी है।

इस संबंध में तहरीर के मुताबिक उक्त सभी आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *