Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

फरीदाबाद : शार्ट सर्किट से लगी आग में लाखों की नकदी जली

आग पर काबू पाते फायर ब्रिगेड कर्मचारी।

फरीदाबाद, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सेक्टर-20ए स्थित फ्रेंड कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक मकान के बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से कमरे में रखा पूरा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। वहीं अलमारी में रखी करीब दस लाख नकदी भी जल गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। मकान मालिक गोविंद ने बताया कि वह गुरुवार सुबह अपने काम पर निकल गए थे। उस समय घर में उसकी पत्नी, महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। करीब एक घंटे बाद सुबह लगभग साढ़े सात बजे बच्चों ने फोन कर सूचना दी कि घर के नीचे बने बेसमेंट कमरे से तेज धुआं निकल रहा है। सूचना मिलते ही गोविंद तुरंत घर लौटे, तब तक कमरे में आग फैल चुकी थी। गोविंद के अनुसार, आग लगते ही उनकी पत्नी ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी 15 से 20 मिनट में मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक कमरे में रखा लकड़ी का बेड, कुर्सियां, कपड़े व अन्य कीमती सामान और अलमारी में रखी नकदी पूरी तरह जल चुकी थी। मकान मालिक ने बताया कि अलमारी में रखे दस लाख रुपए उन्होंने नया मकान खरीदने के लिए इक्कठा किए थे। जिस घर में वह वर्तमान में रह रहे थे, वह काफी पुराना हो चुका था, इसलिए उन्होंने ओल्ड फरीदाबाद की बेसमेंट कॉलोनी में नया घर खरीदने का सौदा तय किया था। इसके लिए उन्होंने रिश्तेदारों और परिचितों से उधार लेकर यह रकम जुटाई थी। फायर ब्रिगेड अधिकारी सुखबीर यादव के अनुसार प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *