Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

सीबीआई ने 12 साल से फरार व्यक्ति को पत्नी की हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

सीबीआई

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हैदराबाद से सतार खान (52 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। वह 2013 में संयुक्त अरब अमीरात में अपनी पत्नी की हत्या के बाद 12 साल से फरार था।

सीबीआई ने अप्रैल 2022 में यूएई अधिकारियों के अनुरोध पर मामला दर्ज किया था। जांच में पता चला कि हत्या के बाद सतार खान भारत भाग आया और तब से उसका कोई पता नहीं था।

एजेंसी ने बताया कि जांच के दौरान उसके पास से दूसरा पासपोर्ट भी मिला। नई जानकारी और गुप्त स्रोतों से पता चला कि वह तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में छिपा था।

सीबीआई की टीम रंगारेड्डी में आरोपित की तलाश कर रही थी। जब सतार खान हैदराबाद हवाई अड्डे से दोहा जाने की कोशिश कर रहा था, तब उसे पकड़ लिया गया।

आरोपित को हैदराबाद में न्यायालय के सामने पेश किया गया। अब उसे नई दिल्ली में क्षेत्राधिकार वाले न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रशांत शेखर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *