लखनऊ में नारकोटिक्स ब्यूरो के दो इंस्पेक्टर 10 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई
नई दिल्ली, 26 अगस्त (Kiran News)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने लखनऊ स्थित केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के दो इंस्पेक्टरों और एक निजी नर्सिंग होम के मालिक को 10 लाख रुपये की रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने यह मामला 26 अगस्त को विश्वसनीय सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर दर्ज किया।

आरोप है कि CBN लखनऊ के दो इंस्पेक्टरों और कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने लखनऊ के एक निजी नर्सिंग होम मालिक को प्रतिबंधित दवाओं की खरीद के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और इसके बदले 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। जांच के दौरान, नर्सिंग होम मालिक द्वारा दी गई 10 लाख रुपये की रिश्वत CBN अधिकारियों से बरामद की गई।
सीबीआई ने दोनों आरोपी इंस्पेक्टरों और रिश्वत देने वाले नर्सिंग होम मालिक को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।



